52...विधेयक रद्द करने की मांग को लेकर प्रतियां फूंकते मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के कार्यकर्
रोहतक। केंद्र सरकार की ओर से मनरेगा के स्थान पर लाए गए नए अधिनियम के विरोध में वामपंथी पार्टियों के आह्वान पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नए कानून को मजदूर विरोधी करार देते हुए इसकी प्रतियां फूंकी और मनरेगा को पुनर्जीवित कर 200 दिन के काम की गारंटी देने की मांग की।
मानसरोवर पार्क में एकत्रित हुए माकपा कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। जिला सचिव सतबीर सिंह ने कहा कि विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन को बिना किसी संसदीय चर्चा या स्टैंडिंग कमेटी को भेजे बहुमत के जोर पर पारित किया गया है।
राज्य कमेटी सदस्य विनोद और सुमित ने कहा कि महात्मा गांधी का नाम हटाना सरकार की वैचारिक संकीर्णता को दर्शाता है। इस अवसर पर सीटू नेता भगत सिंह, संजीव और किसान नेता सुमित सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।