फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग

Tue, 18 Mar 2025 02:12 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो-17सीटीके03 सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से आयोजित जनसभा में शामिल सदस्य। संवाद
विज्ञापन
सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने वेतन विसंगति दूर करने, पुरानी पेंशन बहाल करने, कच्चे कर्मचारी पक्के करने की मांग के लिए सोमवार को लघु सचिवालय के बाहर जनसभा का आयोजन किया। इसके बाद मांगों को लेकर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान कर्मवीर सिवाच व संचालन जिला सचिव मनजीत पांचाल ने की। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सचिव जयवीर चहल और ऑडिटर मुकेश खरब शामिल हुए। उन्होंने कहा कि हरियाणा के कर्मचारियों के लिए अलग से वेतन आयोग का गठन किया जाना चाहिए, वेतन आयोग गठित होने तक पांच हजार रुपये की अंतरिम राहत दी जाए। वेतन विसंगतियां दूर की जाएं, पुरानी पेंशन बहाल की जाए, कच्चे कर्मचारी पक्के को पक्का करना चाहिए। इस मौके पर धर्मराज कुंडू, विकास दहिया, शिवकुमार, दीपक जांगड़ा, राकेश, राहुल हुडा, जयभगवान, चहल, कमल सिंहमार, सतवीर सिंह, जगमति सांगवान, जगपाल सांगवान, प्रमोद गोरी, लाभ सिंह हुड्डा, राजेश, राजेंद्र डाबला मौजूद रहे।
जनसभा में इन संगठनों ने लिया भाग
जनसभा में बिजली निगम, सिंचाई विभाग, पब्लिक हेल्थ विभाग, पीडब्ल्यूडी, हरियाणा रोडवेज, सीटू, नागरिक मंच, किसान सभा, महिला जनवादी संगठन, हेमसा, हुडा एवं सामाजिक संगठनों के सदस्यों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें