एमडीयू में हॉस्टल पोर्टल खोलने के लिए चीफ वार्डन डॉ. सुधीर चौधरी को ज्ञापन देते एएसएपी के प्रद
रोहतक। एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स (एएसएपी) छात्र संगठन की ओर से मंगलवार को हॉस्टल पोर्टल खोलने की मांग को लेकर चीफ वार्डन डॉ. सुधीर चौधरी को ज्ञापन सौंपा गया।
संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक धनखड़ ने कहा कि प्रशासन से जो भी वाजिब मांग होगी उसे पूरा करवाने के लिए हम तत्पर रहेंगे। विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करवाना हमारी प्राथमिकता है।
हॉस्टल पोर्टल खुलने से सैकड़ों छात्रों को राहत मिलेगी। कोई भी विद्यार्थी बाहर रहने के लिए मजबूर नहीं होगा। विश्वविद्यालय का दायित्व है कि वह हर विद्यार्थी को सुरक्षित और सुलभ आवास सुविधा दे।
छात्र जोगेंद्र (जोगा) ने कहा गया कि हाल ही में हुई ओपन काउंसलिंग में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों और पहले के बचे हुए विद्यार्थियों को हॉस्टल सुविधा उपलब्ध कराना जरूरी है क्योंकि विश्वविद्यालय में दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थी निजी मकानों और पीजी में कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं।
हॉस्टल पोर्टल खोलने से छात्रों को न केवल राहत मिलेगी बल्कि उनकी शैक्षणिक गुणवत्ता और मानसिक शांति भी बनी रहेगी। इस मौके पर ललित, मनीष अहलावत, अमन, साहिल चांवरिया, जतिन, नितिन मौजूद रहे।