फोटो नंबर-06राजस्व अधिकारी को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय बौद महासभा के सदस्य। स्रोत-संस्था
नारनौल। राष्ट्रीय बौद्ध महासभा महेंद्रगढ़ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जिला राजस्व अधिकारी को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में महासभा ने मांग की है कि बोधगया स्थित महाबोधि महाविहार का प्रबंधन पूर्ण रूप से बौद्ध समुदाय को सौंपा जाए।
समाज सुधारक और देश की पहली महिला शिक्षिका मानी जाने वाली राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले को भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग भी उठाई गई। ज्ञापन में बौद्ध समुदाय के लिए अलग धर्म संहिता (पर्सनल लॉ) बनाए जाने की मांग की गई। उन्होंने कहा कि भगवान गौतम बुद्ध की जन्मभूमि भारत है और उन्होंने अनेक देशों में भ्रमण कर बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार किया था।
यह ज्ञापन संगठन के जिला अध्यक्ष शेर सिंह व महासचिव कृष्ण कुमार के नेतृत्व में दिया गया। इस मौके पर महासचिव कृष्ण कुमार, अध्यक्ष शेर सिंह, चांदराम भोडीवाल, सामाजिक कार्यकर्ता भूप सिंह महायच व एडवोकेट कामरेड सुभाष चंद्र सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।