फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहिंग्या मुसलमान बताकर खदेड़ने की मांग, बुलाई पंचायत

विज्ञापन
रोहतक के महम में रह रहे असम के लोगों को रोहिंग्या मुसलमान बताकर उन्हें यहां से निकालने की मांग
विज्ञापन
महम (रोहतक)। चौबीसी के चबूतरे पर स्थानीय नेता अजीत अहलावत ने सोमवार को महम वासियों की पंचायत बुलाई गई थी। उन्होंने अशोक नगर में रह रहे असम के लोगों को बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान बताकर यहां से खदेड़ने की मांग उठाई।
विज्ञापन

अजीत अहलावत व अन्य वक्ताओं ने इसके लिए प्रशासन को 15 दिन का समय दिया है। कहा कि उसके बाद वे एक्शन लेंगे, अन्यथा पुलिस प्रशासन उनको वहां से बाहर निकाल दें। तर्क था कि ये दूसरे देश के नागरिक हैं, यहां पर भीख मांगते हैं और गंदगी फैलाते हैं। आयोजकों ने आधे चबूतरे पर कुर्सियां लगाई गई थीं फिर भी यहां काफी कम संख्या में लोग जुटे।


असम के नागरिक हैं, झुग्गी बनाकर रह रहे लोग : थाना प्रभारी

महम पुलिस के थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि ये असम के स्थायी निवासी हैं। पुलिस जांच की जा चुकी है। रोहिंग्या बताकर लोगों को भड़काना गलत है। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि पुलिस समय-समय पर वेरिफिकेशन अभियान जारी रखेगी। किसी के बहकावे में न आएं।
विज्ञापन


वार्ड एक के ढेर पाना निवासी जसवंत ढाका ने अजीत अहलावत पर आरोप लगाते हुए कहा कि वे बेकार में इस मुद्दे को उछालने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन महम की जनता भली भांति समझती है। यही कारण है कि चबूतरे पर चंद लोग ही पहुंचे। असम में अब चुनाव हैं और चुनाव आयोग वोटों की जांच कर रहा है। उसमें भी उनको सही पाया गया है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें