फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अपराध और नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग

Sat, 11 Mar 2023 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य को पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित करते रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के सद
विज्ञापन
रोहतक । रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने प्रधान हेमंत बक्शी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य का स्वागत किया। साथ ही शहर में बढ़ रही अपराधिक घटनाओं और युवाओं में बढ़ रही नशे की लत पर चिंता प्रकट करते हुए बातचीत की। पुलिस महानिरीक्षक राकेश ने व्यापारियों की बात सुनी और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हेमंत बक्शी ने बताया कि अपराध के मामले में रोहतक फिर से आगे बढ़ता जा रहा है। आए दिन हत्या, लूट, डकैती, चोरी जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। व्यापारी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिनदहाड़े व्यापारियों के साथ लूट जैसी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। अपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की जरूरत है, जिसके लिए पुलिस प्रशासन को कड़े कदम उठाने होंगे। इसके साथ ही नशे का कारोबार भी फल फूल रहा है। नशा युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहा है। नशे के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस प्रशासन को सख्त कदम उठाने होंगे। व्यापारियों को उम्मीद है कि इस दिशा में जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे।
पुलिस महानिरीक्षक राकेश आर्य ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए और नशे के कारोबारियों के खिलाफ जल्द ही सख्त कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि किसी भी शहर या जिले में अपराध उसी समय कम हो जाता है जहां पुलिस अधिकारियों और जनता में परस्पर मैत्रीपूर्ण संबंध रहते हैं। आम जन अगर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्त्तव्य निभाते हुए अपने आस पास होने वाली अप्रिय व असामान्य घटनाओं की जानकारी समय पर पुलिस को दे तो अपराध को किसी अप्रिय घटना का रूप देने से पहले ही रोका जा सकता है। पुलिस हर जगह उपस्थित नहीं रह सकती, मगर एक आम इंसान अगर कहीं पर भी नशे का कारोबार करते हुए या किसी व्यक्ति को नशा करते हुए देखे तो इसकी सूचना पुलिस को समय पर देकर नशा करने वाले व नशा बिकने के ठिकानो पर छापेमारी कर उसे रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बिट्टू सचदेवा, कपड़ा व्यापारी नरेश मित्तल, दिनेश नरूला, महेंद्र बतरा, कैलाश शर्मा मौजूद रहेे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें