फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में शिक्षक भर्ती को एसओपी के तहत कराने की मांग

Thu, 20 Nov 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
35...एमडीयू में अपनी मांगों को लेकर कुलसचिव डॉ. कृष्णकांत गुप्ता को ज्ञापन देते एएमवीए अध्यक्ष - फोटो : udhampur news
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को कुलसचिव डॉ. कृष्ण कांत से मुलाकात की। इसमें यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से असांविधानिक रूप से की जा रही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया से अवगत कराया गया। छात्र नेताओं ने कहा कि यदि यह भर्ती हरियाणा सरकार की नई मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार नहीं की गई तो कुछ भी अनहोनी हो सकती है।
विज्ञापन


एएमवीए के अध्यक्ष विक्रम सिंह डुमोलिया ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से जारी हिदायतों के अनुसार न तो रोस्टर रजिस्टर तैयार किया गया है और न ही बैकलॉग जारी किया है। हम यूनिवर्सिटी में असांविधानिक शिक्षक भर्ती प्रक्रिया का विरोध करते हैं। इस विषय में पत्र के माध्यम से कुलाधिपति, मुख्यमंत्री हरियाणा, निदेशक डीएचई पंचकूला, चेयरमैन एससी आयोग, नई दिल्ली, चेयरमैन यूजीसी, नई दिल्ली, जिला उपायुक्त रोहतक को अवगत करा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें