फोटो : सोनीपत के मटिंडू गांव में डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन की आधारशिला रखते विधायक पवन खरखौदा। स्
खरखौदा। गांव मटिंडू में डाॅ. भीमराव आंबेडकर भवन के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शनिवार को विधायक पवन ने भवन निर्माण कार्य की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि डॉ.भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान देकर समाज को नई दिशा देने का काम किया। उनके विचार आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
विधायक पवन ने कहा कि वर्ष 2018 में डाॅ. आंबेडकर भवन के निर्माण के लिए 12.57 लाख रुपये स्वीकृत हुए थे लेकिन किसी कारणवश उस समय निर्माण शुरू नहीं हो सका। अब इस परियोजना को दोबारा गति दी गई है और भवन निर्माण में धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि भवन को बेहतर सुविधाओं के साथ तैयार किया जाएगा।
विधायक ने कहा कि डाॅ. आंबेडकर भवन बनने से गांव के लोगों को सामाजिक, शैक्षणिक और सामुदायिक गतिविधियों के लिए एक बेहतर स्थान मिलेगा। भवन का उपयोग विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और सामाजिक आयोजनों के लिए किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि लंबे समय से गांव में इस भवन की मांग की जा रही थी, जिसके पूरा होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी।