फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सावन में मेला स्पेशल ट्रेन की उठी मांग

Wed, 16 Jul 2025 01:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
चांद सिंह, पोली, यात्री।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। सावन में रोहतक से हरिद्वार की ओर से आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं ने स्पेशल कांवड़ मेला ट्रेन के संचालन की मांग उठाई है। श्रद्धालुओं का कहना है रोहतक से हरिद्वार से प्रतिदिन सीधी कोई रेल सेवा नहीं है। ऐसे में गंगा नगरी में जाने की योजना बना रहे श्रद्धालुओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
जहां शिवरात्रि पर्व के लिए हरिद्वार से गंगाजल लेकर पैदल कांवड़ यात्री लौटने लगे हैं। वहीं सावन में हरिद्वार व ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव के दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन रोहतक से प्रतिदिन सीधी रेल यात्रा न होने से रेल यात्रियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

रोहतक से साप्ताहिक हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन मंगलवार, वीरवार व शनिवार किया जा रहा है। इसके अलावा कोई अन्य रेल सेवा न होने से यात्रियों ट्रेनों में दिल्ली तक भीड़-भाड़ वाली ट्रेनों में जाने को मजबूर है।

हरिद्वार जाने वाले वाले यात्रियों को रोहतक से सीधी ट्रेन की जरूरत है। परिवार के साथ धार्मिक स्थलों पर जाने के लिए प्रतिदिन संचालन करने वाली ट्रेन नहीं है। दूसरे स्टेशनों से ट्रेन पकड़ने में मुश्किलें और बढ़ जाती हैं।
विज्ञापन

- विजेंद्र, जनता कॉलोनी, यात्री

परिवार के सभी सदस्य ट्रेन में एक साथ जाते हैं। सावन में भी ऋषिकेश व हरिद्वार के लिए स्पेशल कोई ट्रेन के लिए नहीं है। रोहतक से हरिद्वार के लिए श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन अवश्य होना चाहिए।
- चांद सिंह, पोली, यात्री।

चांद सिंह, पोली, यात्री।

चांद सिंह, पोली, यात्री।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें