फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किसानों को फसल मुआवजा देने की मांग उठाई

विज्ञापन
16jjrp20- भगत सिंह चौक पर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ता तथा समर्थ
विज्ञापन
झज्जर। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने बारिश व बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों, जानमाल के नुकसान के लिए नाममात्र के मुआवजे व राहत राशि की घोषणा, खेतों, घरों-बस्तियों से पानी निकासी की समुचित व्यवस्था की विफलता के खिलाफ भगत सिंह चौक पर विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संगठन के प्रदेश सचिव जयकरण मांडौठी ने कहा कि जलभराव व बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का नाममात्र मुआवजे व अन्य राहत राशि की घोषणा ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। जिला कमेटी सदस्य रामकिशन ने कहा कि सरकार ने बर्बाद हुई फसलों का 7 से 1 5 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देने की घोषणा की है जबकि इस मुआवजे से दो गुणा से ज्यादा तो किसानों का जुताई, बिजाई, सिंचाई, खाद, बीज, कीटनाशक और तेल पर खर्च हो चुका है।
इस अवसर पर जगबीर सिंह, ओमबीर सिंह, सरदार सिंह, भारत, सतबीर सिंह, रिसाल सिंह, राजबीर सिंह छिल्लर, जगदीश, सतनारायण, अशोक प्रधान, सतबीर सिंह गुढा, दलबीर, राजू, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें