माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। पीजीआई की नर्सिंग एसोसिएशन के चुनाव कराने की मांग उठी है। इस बारे में एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष ने स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डाॅ. एचके अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा है। इसमें अब तक चुनाव नहीं कराए जाने पर आपत्ति जताई है। इधर, एसोसिएशन के प्रधान विकास फौगाट ने जल्द चुनाव कराने का दावा किया है।
नर्सिंग एसोसिएशन के चुनाव जुलाई में समाप्त हो चुके हैं। अगस्त भी आधा बीत चुका है। इसके बावजूद न तो चुनाव तिथि की घोषणा हुई है और न ही चुनाव कराए गए हैं। इससे नर्सिंग अधिकारियों में रोष पनपने लगा है इसीलिए चुनाव की मांग को लेकर कुलपति को ज्ञापन सौंपा गया है। संंस्थान के करीब 1500 नर्सिंग अधिकारियों को जल्द चुनाव की उम्मीद है।
ज्ञापन में पूर्व प्रधान अशोक यादव ने कहा है कि एसोसिएशन के चुनाव समय पर कराए जाने चाहिए। नियमानुसार अब तक चुनाव संपन्न हो जाने चाहिए थे। अब इस ओर एक भी कदम नहीं बढ़ाया गया है।
वर्जन
एसोसिएशन के चुनाव नए नियमों के तहत तीन वर्ष के लिए होते हैं। जुलाई 2025 में तीन वर्ष हो गए हैं। अब चुनाव कराए जाएंगे।
- विकास फौगाट, प्रधान, नर्सिंग एसोसिएशन, पीजीआई