फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ASI सुसाइड केस:  संदीप लाठर का स्मारक बनाने की मांग, पंचायत बैठक में लिया गया फैसला

Sat, 25 Oct 2025 08:30 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर रोहतक

सार

एएसआई संदीप लाठर की जुलाना में श्मशान के नजदीक खाली पड़ी नगर पालिका की जमीन पर स्मारक बनाने की मांग सरकार से की जाएगी। इसको लेकर पंचायत का आयोजन हुआ। 
विज्ञापन
एएसआई संदीप का फाइल फोटो - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एएसआई संदीप लाठर का जुलाना में श्मशान के नजदीक खाली पड़ी नगर पालिका की जमीन पर स्मारक बनाने की मांग सरकार से की जाएगी। शनिवार को जुलाना में हुई पंचायत में यह मांग सरकार के सामने रखने का निर्णय लिया गया। पंचायत में परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।

विज्ञापन


परिवार की तरफ से बताया गया कि संदीप की मौत के बाद समाज के लोग सांत्वना देने घर आ रहे थे। इस दौरान बात सामने आई कि एएसआई संदीप लाठर का शहीदों की तरह स्मारक बनना चाहिए। इसके लिए जुलाना में ही नगर पालिका में श्मशान के नजदीक खाली जमीन ली जा सकती है।

जिला परिषद जींद के चेयरमैन कुलदीप ने कहा था कि पहले संदीप लाठर ट्रस्ट का गठन करके पंजीकरण करवाया जाए। ट्रस्ट को वह ग्रांट दिलवाने का प्रयास करेंगे। मंथन के बाद पंचायत में निर्णय हुआ कि इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिला जाए। इसके लिए ओएसडी वीरेंद्र बढ़खालसा से बात हुई। ओएसडी ने कहा कि वह खुद परिवार से मिलने जुलाना आएंगे और परिजनों से हर मांग पर बातचीत होगी।
विज्ञापन


एएसआई संदीप लाठर सुसाइड केस की जांच कर रही एसआईटी तथ्यों को एकत्रित कर रही है। इसके लिए उस गोली को बरामद किया जाना जरूरी है जिससे संदीप की मौत हुई है। घटना के 11 दिन बाद भी जांच टीम घटनास्थल से गोली का खोल बरामद नहीं कर सकी है। एक्सपर्ट का कहना है कि अगर गोली मिल जाती तो उस पर लगे ब्लड का संदीप के ब्लड से मिलान किया जा सकता है।।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें