फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एनटीए पर रोक और भर्ती कैलेंडर की मांग

Wed, 01 Jul 2026 09:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
24-एमडीयू में छात्रों की गूंज के पंपलेट वितरित करते युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशीत कटारिया के नेतृत्व में बुधवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) में ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विद्यार्थियों से संवाद किया और अभियान से संबंधित पंफ्लेट वितरित किए। कार्यक्रम में शिक्षा, रोजगार और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
निशीत कटारिया ने कहा कि युवा कांग्रेस लगातार विद्यार्थियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठा रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की कार्यप्रणाली पर रोक लगाने, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तथा हरियाणा में सरकारी नौकरियों के लिए जल्द भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाया कि नीट में कथित अनियमितताओं और परीक्षा परिणामों से जुड़ी समस्याओं के कारण लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने एनटीए की उच्चस्तरीय जांच कर परीक्षा प्रणाली में सुधार करने की भी मांग की।
इस अवसर पर हरदीप राणा, जिला अध्यक्ष डॉ. कपिल भूकर, तन्मय चौधरी, मोहित मालिक और शुभम सैनी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें