फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शहर में अफगानी किशमिश की मांग, 300 रुपये तक बढ़े दाम

विज्ञापन
08...शहर के किला रोड ​स्थित ड्राई फ्रूट्स की दुकान पर किशमिश की खरीदारी करने पहुंचीं महिलाएं। स - फोटो : -संयुक्त अस्पताल में उपचार कराता घायल आरोपी। स्रोत पुलिस
विज्ञापन
रोहतक। सर्दी शुरू होने पर किशमिश के दामों में गर्माहट आ गई है। कारोबारियों का कहना है कि शहर में अफगानी किशमिश की मांग ज्यादा है। यह अच्छे स्वाद, प्राकृतिक मिठास और स्वास्थ्य के लिए जानी जाती है। पिछले साल के मुकाबले 200 से 300 रुपये प्रति किलोग्राम की वृद्धि देखी जा रही है।
विज्ञापन

कारोबारियों का कहना है कि शहर में 1500 दुकानों पर किशमिश का कारोबार हो रहा है। किशमिश पर जीएसटी 12 से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने से भी इसकी मांग बढ़ी है। इसका लाभ ग्राहकों और दुकानदारों को मिल रहा है। किशमिश एंटीऑक्सीडेंट, आयरन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होती है।
कारोबारियों का कहना है कि अब किशमिश के दाम 600 रुपये प्रति किलो है और इस सीजन किशमिश का 2 से 3 करोड़ का कारोबार होने का अनुमान है। दीपावली पर जहां किशमिश व अन्य ड्राई फ्रूट्स को गिफ्ट आइटम के रूप में खरीदा गया तो वहीं अब शादियों के सीजन के चलते भी इसको शगुन की थालियों के रूप में दिया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्दी शुरू होने पर भी किशमिश की मांग बढ़ी है। रोहतक में कारोबारी महाराष्ट्र के अलावा अफगानिस्तान से भी किशमिश मंगवा रहे हैं। किला रोड पर ड्राई फ्रूट के कारोबारी नकुल ने बताया कि किसमिस लंबी, गोल व काली समेत चार प्रकार की होती हैं। देसी में महाराष्ट्र से आने वाली किशमिश गोल व लंबी दोनों तरह की होती है।
अफगानिस्तान के कंधार व काबुल से आने वाली किशमिश काले रंग की होती है। इसमें बीज वाली और बिना बीज वाली दोनों तरह की किसमिस हैं। अफगानी किशमिश स्वाद, प्राकृतिक मिठास और स्वास्थ्य के लिए जानी जाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें