फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कार्यकारिणी बैठक में शिक्षकों के लंबित मुद्दों पर मंथन, आंदोलन की चेतावनी

Mon, 27 Jul 2026 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
44. एमडीयू परिसर में हरियाणा काॅलेज टीचर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी बैठक के दौरान मौजूद ​शिक्षक। - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (एमडीयूटीए) कार्यालय में रविवार को हरियाणा कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन (एचसीटीए) की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिक्षकों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर चर्चा करते हुए सरकार के समक्ष उन्हें प्रमुखता से उठाने का निर्णय लिया गया।
शिक्षकों ने सातवें वेतन आयोग के अनुरूप एचआरए नहीं मिलने, महिला शिक्षकों की कैजुअल लीव 20 से बढ़ाकर 25 किए जाने, एक जनवरी 2006 के बाद सेवा में आए शिक्षकों को ग्रेच्युटी एवं डेथ ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिलने तथा 60 वर्ष की निर्धारित सेवानिवृत्ति आयु के बाद एक या दो वर्ष का सेवा विस्तार दिए जाने का विरोध जताया।
विज्ञापन

एडेड कॉलेजों में प्राचार्यों की नियुक्ति नियमानुसार किए जाने की मांग भी उठाई गई। एचएफयूसीटीओ के महासचिव दयानंद मलिक और एचसीटीए के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र सिंह परमार ने संयुक्त रूप से कहा कि इन मांगों को लेकर प्रदेशभर में धरना-प्रदर्शन किए जाएंगे। आंदोलन की रूपरेखा तैयार कर ली गई है और जल्द ही संबंधित अधिकारियों को इसकी लिखित सूचना भेजी जाएगी।
बैठक के बाद आयोजित सम्मान समारोह में एआईएफयूसीटीओ के उपाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र चाहर के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. चाहर ने एचसीटीए के महासचिव, तीन बार प्रदेशाध्यक्ष और एचएफयूसीटीओ के महासचिव के रूप में शिक्षकों के हितों के लिए उल्लेखनीय कार्य किया है।
विज्ञापन

इस अवसर पर एचएफयूसीटीओ की ओर से डॉ. नरेंद्र चाहर को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में डॉ. जितेंद्र खटकड़, दयानंद मलिक, डॉ. विकास सिवाच, डॉ. प्रदीप गहलावत, डॉ. महेश कुमार, डॉ. सुरेश पराशर, डॉ. विजय सिंह, डॉ. राजेंद्र देशवाल, डॉ. सतीश नरवाल व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें