फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राष्ट्रीय फ्लोरबॉल के अंडर-12 बाॅयज वर्ग में दिल्ली विजेता

Mon, 12 Oct 2026 04:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
41 : एमडीयू में चल रही राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप के बॉयज वर्ग में विजेता टीम के साथ मंत्री
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन रविवार को अंडर-12 बॉयज वर्ग में दिल्ली की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। महाराष्ट्र की टीम ने कड़ी टक्कर देते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रही और हरियाणा की टीम चौथे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग सीनियर में दिल्ली ने प्रथम जबकि हरियाणा ने दूसरा स्थान हासिल किया।
एमडीयू (महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय ) में चल रही 20वीं राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप-2026 के तीसरे दिन खिलाड़ियों ने शानदार खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इंडियन फ्लोरबॉल फेडरेशन की ओर से चैंपियनशिप में देशभर से खिलाड़ियों टीम को जिताने के लिए जमकर जोर आजमाइश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा की खेल नीति दूसरे राज्यों के लिए बनी रोल मॉडल : श्रुति चौधरी
श्रुति चौधरी ने चैंपियनशिप की स्मारिका का विमोचन किया और नशामुक्त अभियान की जागरूकता बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने निशानेबाज सुरुचि फौगाट, मुक्केबाज प्रवीण हुड्डा और फ्लोरबॉल की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी मनीषा को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि हाल ही में संपन्न एशियन गेम्स में भारत की ओर से जीते गए 85 पदकों में से 22 पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने हासिल किए। इनमें 14 स्वर्ण पदक शामिल हैं। कहा कि हरियाणा की खेल नीति दूसरे राज्यों के लिए रोल मॉडल बनी है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय फ्लोरबॉल चैंपियनशिप में देशभर के खिलाड़ियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें