फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली फायर सर्विस ने आठ विकेट से जीता मैच

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर।
विज्ञापन

एवेंजर्स एकादश और दिल्ली फायर सर्विस की टीम के बीच खेले गए क्रिकेट मैच में दिल्ली फायर सर्विस की टीम ने आठ विकेट से जीत दर्ज की। इस दौरान मैच में दिल्ली फायर सर्विस टीम के खिलाड़ी मोहित डबास को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
बहादुरगढ़ स्थित झज्जर क्रिकेट ग्राउंड में क्रिकेट मैच खेला गया। एवेंजर्स एकादश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 16.4 ओवर में 101 रनों पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान जेडी ने 25 गेंदों में छह चौकों की मदद से 30 रन बनाए। वहीं गेंदबाजी में मोहित डबास ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

उतरी दिल्ली फायर सर्विस की टीम ने दो विकेट पर 104 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। बल्लेबाजी में नवनीत कादयान ने 19 गेंदों में सात चौकों व पांच छक्कों की मदद से नाबाद 60 रन बनाए। गेंदबाजी में साहिल खत्री ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

इस दौरान मैच में दिल्ली फायर सर्विस टीम के खिलाड़ी नवनीत कादयान को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया। वहीं दिल्ली फायर सर्विस टीम के खिलाड़ी मोहित डबास को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें