12jjrp06- उपायुक्त कैंपस में आयोजित बैठक में मौजूद डीसी, जिप चेयरमैन व अन्य अधिकारी। स्रोत-जिप
झज्जर। नौगांव में फैले वायरस के कारण हुई पशुओं की मौत के बाद वीरवार को उपायुक्त कैंप कार्यालय में उपायुक्त रविंद्र स्वप्निल पाटिल, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक मनीष डबास और जिला परिषद चेयरमैन कप्तान बिरधाना ने बैठक में मौत के कारणों पर पर चर्चा की गई। इस दौरान प्रभावित गांव की स्थिति, भविष्य में ऐसी घटनाओं की रोकथाम के उपायों पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। संवाद