फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दिल्ली क्रिकेट हब ने डीसीसी करनाल को हराया

Mon, 05 Jan 2026 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
16. लक्ष्य नारंग को प्लेयर ऑफ द मैच से सम्मानित करते कोच। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। बुधराम राजपूत स्मृति सोसाइटी (रजि.) ने आयोजित चौथी मास्टर पूर्णमल स्मृति अंडर-19 क्रिकेट लीग 2026 के चौथे मैच में दिल्ली क्रिकेट हब ने रविवार को डीसीसी करनाल को एकतरफा मुकाबले में पराजित किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डीसीसी करनाल की टीम ने 38.4 ओवरों में 165 रन बनाए।
करनाल की ओर से अश्विन लोहान ने 104 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्कों की मदद से 78 रन जबकि अमित रावत ने 34 गेंदों पर 6 चौके और 2 छक्कों के साथ 41 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से पवन बघेल ने 9 ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट, और सुभाष यादव ने 6.3 ओवर में 23 रन देकर 3 विकेट लेकर प्रभावी गेंदबाजी की।
विज्ञापन

166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली क्रिकेट हब की टीम ने 16.1 ओवर में मात्र 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। दिल्ली के लिए लक्ष्य नारंग ने 61 गेंदों पर 15 चौके और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 121 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनके साथ सैयांश वोहरा ने 26 गेंदों पर 5 चौकों की सहायता से नाबाद 33 रन बनाए।
विज्ञापन

करनाल की ओर से हर्षित को एक विकेट मिला। लक्ष्य नारंग को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया जबकि करनाल के अश्विन लोहान को कंपीटीटर ऑफ द मैच का सम्मान प्रदान किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें