फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानहानि केस : नए जज मोहम्मद सगीर करेंगे 6 जून को सुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिला अदालत में मंगलवार को सीजेएम मोहम्मद सगीर के सामने वीआईपी मानहानि केस की फाइल रखी गई। अदालत ने सुनवाई के लिए 6 जून की तिथि तय की है। 2020 से चल रहे केस में अभी महम के पूर्व विधायक बलराज कुंडू को समन भेजने या न भेजने का फैसला नहीं हो सका है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने फरवरी 2020 में अदालत में याचिका दायर की थी। याचिका में आरोप लगाया गया था कि महम के तत्कालीन विधायक बलराज कुंडू ने पूर्व मंत्री पर जाट आरक्षण आंदोलन के दौरान हुई हिंसा, उनके मंत्री कार्यकाल में शहरी निकाय व सहकारिता विभाग में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। मामले में महम विधायक से आरोपों को लेकर तथ्य मांगे गए, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद पूर्व मंत्री ने अदालत में मानहानि का केस दायर किया था।
अदालत ने पूर्व मंत्री की याचिका स्वीकार करते हुए महम विधायक को समन जारी किए थे, लेकिन एएसजे कोर्ट ने निचली अदालत को कहा कि मामले में नया आदेश पारित किया जाए। पूर्व मंत्री ने एएसजे कोर्ट के फैसले को हाईकोर्ट में चुनौती दी। हाईकोर्ट ने निचली अदालत को दोबारा सुनवाई के आदेश दिए हुए हैं, लेकिन अभी यह तय नहीं हो सका कि अब पूर्व विधायक बलराज कुंडू को समन भेजे जाएं या नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें