कोसली। रोहतक संसदीय क्षेत्र के कोसली विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा इस बार मात्र दो वोट जीते हैं। दीपेंद्र हुड्डा का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी डॉ. अरविंद शर्मा से था।
दीपेंद्र हुड्डा को कोसली से 83422 वोट और अरविंद शर्मा को 83420 वोट मिले हैं। दोनों के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प रहा। 2019 में अरविंद शर्मा को 1 लाख 17 हजार 825 वोट और दीपेंद्र हुड्डा को 42 हजार 845 वोट मिले थे और अरविंद शर्मा कोसली विधानसभा क्षेत्र में बहुमत हासिल करने की वजह से ही जीते थे।
वर्ष 2019 में 5 विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस प्रत्याशी दीपेंद्र हुड्डा की जीत हुई थी और 4 विधानसभा क्षेत्रों में अरविंद शर्मा जीते थे। तब कोसली विधानसभा क्षेत्र में अरविंद शर्मा को 74,980 वोट की बढ़त मिली थी, जिसकी बदौलत वे सांसद बने थे। इस बार दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी कोसली पर विशेष फोकस किया था। कोसली विधानसभा क्षेत्र में 1 से 14 राउंड तक मतगणना हुई। पहले राउंड से ही लगातार दीपेंद्र हुड्डा बढ़त बनाए थे। 1 लाख 71 हजार 421 वोटों की गिनती हुई है, जिसमें से 362 ने नोटा का बटन दबाया है। 14 राउंड में से 6 राउंड में दीपेंद्र हुड्डा ने बढ़त बनाई। आठ राउंड में अरविंद शर्मा ने बढ़त बनाई। इसके बाद भी , उसके बावजूद वह कोसली से हार गए। जिन आठ राउंड में बढ़त बनी भी थी, उसमें ज्यादा अंतर नहीं था। दोनों के बीच नौवें राउंड में कांटे की टक्कर रही। अरविंद शर्मा ने 4996 वोट और दीपेंद्र ने 6745 वोट हासिल किए थे। 2019 के लोकसभा चुनावों में कोसली विधानसभा में 71.93 प्रतिशत मतदाताओं ने वोटिंग की थी।