रोहतक। कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुभाष बतरा का कहना है कि भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर लोगों को गुमराह न करें। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने सांसद निधि कोष से रोहतक के विकास के लिए दो करोड़ की अब तक ग्रांट दे दी है। बतरा बुधवार को मॉडल टाउन स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर बिना तथ्यों के बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदेश में भारी बारिश से बाढ़ के हालात पैदा हो गए। इसके लिए पूर्ण रूप से प्रदेश सरकार जिम्मेदार है।