फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2100 दीपकों का दान

Thu, 26 Nov 2015 02:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा के दिन महिलाआें ने व्रत रखकर अपने पति और बच्चों की सुख समृद्धि के लिए पूजा की। बुधवार शाम को गोहाना रोड रेलवे लाइन के समीप काफी संख्या महिलाएं पूजा करने के लिए कतार में बैठी। महिलाओं ने रेलवे लाइन के समीप पत्थरों के घर बनाकर उसमें दीपदान किया और भगवान की पूजा की। बजरंग भवन के समीप रेलवे लाइन पर बैठी महिलाओं ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा की पूजा तालाब पर करनी होती है। चूंकि, शहर में तालाब नहीं हैं ऐसे में रेलवे लाइन के किनारे आना पड़ा।
विज्ञापन


हवन में डाली आहुति
शिवाजी कॉलोनी स्थित सनातन धर्म शिव मंदिर और डेरा बाबा बालकपुरी में भक्तों ने हवन में आहुति डालकर कार्तिक मास में निकाली जाने वाली फेरी की समाप्ति की। डेरे के महंत बाबा कर्णपुरी ने बताया कि कार्तिक मास में लोग ब्रह्ममुहूर्त में स्नान कर राधा-दामोदर की पूजा करते हैं।

2100 दीपकों की रोशनी से नहाया गौकर्ण तालाब
इस्कान प्रचार सेवा समिति की ओर से गौकर्ण डेरे पर देर शाम दीपदान कार्यक्रम हुआ। इसमें गौकर्ण तालाब पर भक्तों ने राधा-दामोदर के नाम दीपदान किया। इस दौरान 2100 दीपकों की रोशनी से तालाब बेहद आकर्षक लग रहा था। बाबा कपिलपुरी और इस्कान कुरुक्षेत्र समिति के अध्यक्ष साक्षी गोपाल दास महाराज ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। पूजा सामग्री समिति ने उपलब्ध करवाई। डेरे में मौजूद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें