सांपला में पहलवानों के हाथ मिलवाते मुख्य अतिथि प्रवीण कोच। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
सांपला। कस्बे में छठ के अवसर पर बाबा हरिदास कमेटी की ओर से बेरी मार्ग पर कुश्ती प्रतियोगिता व भंडारे का आयोजन किया गया। पहली कुश्ती सांपला के जोगेंद्र अखाड़े के पहलवान दीपांशु ने अंकुश को हराकर जीती। विजेताओं को कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व नगर पालिका चेयरमैन प्रवीण कोच ने 41,000 रुपये का इनाम देकर सम्मानित किया।
प्रवीण कोच ने कहा कि खेल में हार-जीत होती रहती है। हारने वाले खिलाड़ी को मनोबल नहीं तोड़ना चाहिए। कमियों को ध्यान में रखते हुए सफलता के लिए लगातार अभ्यास करना चाहिए। दंगल में जिले से बाहर के अखाड़ों के पहलवानों ने भी भाग लिया।
लड़कियां भी खेल का हिस्सा बनीं। दूसरी कुश्ती रोहित फौजी ने जीती। इस मौके पर मंदिर में भंडारा लगाया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कमेटी की तरफ से सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।