01-रोहतक के रुड़की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिभावकों व शिक्षकों से संवाद कर
- फोटो : पुलिस की गिरफ्त में मौजूद ईनामी बदमाश। स्रोत पुलिस
रोहतक। राजकीय विद्यालयों में मंगलवार को प्रारंभिक शिक्षा के लिए विद्यालयों व समुदायों में प्रवेश उत्सव शुरू किया गया। विभाग की ओर से यह अभियान 28 मार्च तक विद्यालय मुखिया, शिक्षक, विद्यालय प्रबंधन समिति व ग्राम पंचायतों के सहयोग से चलाया जाएगा।
रुड़की के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में मंगलवार को स्कूल मैनेजमेंट कमेटी (एसीएमसी) की ट्रेनिंग व अभिभावक-अध्यापक बैठक हुई। विद्यालय के सर्वांगीण विकास में समुदाय और अभिभावकों की भागीदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर चर्चा की गई।
जिला परियोजना समन्वयक (डीपीसी) सुमन हुड्डा ने बजट की समीक्षा करते हुए पारदर्शी और योजनाबद्ध तरीके से धनराशि के व्यय पर जोर दिया, ताकि छात्राओं को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
उन्होंने एसएमसी सदस्यों को प्रोत्साहित किया कि वे विद्यालय की विकास योजनाओं में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और बजट के सही क्रियान्वयन की निगरानी करें। एबीआरसी तरुणा ने कहा कि विद्यालय और समुदाय के बीच का निरंतर संवाद ही छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव है। अभिभावकों ने भी विद्यालय विकास कार्यों में अपने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
डीपीसी ने कहा कि विद्यालयों के प्राचार्य व स्टाफ सदस्यों की ओर से एसएमसी के सहयोग से आगामी सत्र में विद्यालय में बच्चों के नामांकन को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने इन प्रयासों, वित्तीय प्रबंधन और सामुदायिक जुड़ाव की सराहना करते हुए भविष्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।