फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दीपांशुु व पोस्टर मेकिंग में संजना प्रथम

विज्ञापन
26सीटीके21-वैश्य महाविद्यालय में आयोजित स्लोगन लेखन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में विजेताओं को
विज्ञापन
रोहतक। वैश्य महाविद्यालय में वीरवार को वाणिज्य विभाग, महिला प्रकोष्ठ, एंटी सेक्सुअल हरासमेंट सेल एवं चुनावी साक्षरता क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पोस्टर मेकिंग व स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें महाविद्यालय के 51 छात्र व छात्राओं ने मार्केटिंग, नारी सशक्तिकरण, यौन उत्पीड़न व मतदान के महत्व विषय पर पोस्टर व स्लोगन बनाए। प्राचार्य डॉ. संजय गुप्ता ने विद्यार्थियों से कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करने में सहायक होती हैं। वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. अंजू सिंगला ने कहा कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य समाज में कॉमर्स की उपयोगिता को दर्शाना रहा। दीपाली आर्या व डॉ. प्रतिभा ने वर्तमान समय में नारी पर हो रहे अत्याचार व नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे। डॉ. रीतू ने मतदान के महत्व के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को आगामी विधानसभा में मतदान करने के लिए प्रेरित किया। डॉ. अनिता गुप्ता, डॉ. अल्का सिंघल, डॉ. सविता जिंदल व डॉ. नवीन बुधवार ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में दीपांशुु प्रथम, आदित्य द्वितीय व सागर और गोलू तृतीय रहा। पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में संजना प्रथम, दीपांशु द्वितीय व नितिन और नेहा तृतीय रहे। इस मौके पर डॉ. फूल सिंह यादव, डॉॅ. पिंकप्रभा, डॉ. सविता रंगा, डॉ. दिनेश रानी बंसल, डॉ. संगीता गुप्ता, डॉ. पिंकी यादव व डॉ. मनीषा स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें