फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 200 मीटर में दीपांशी, शिखा व निकिता अव्वल

Tue, 25 Mar 2025 01:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विधायक भारत भूषण बत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप शिरकत की। मार्च पास्ट की सलामी व झंडा फहराकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब ने पौधा देकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया। कार्यक्रम के पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर व 400 मीटर दौड़, जैवलिन थ्रो, लॉन्ग जंप, थ्री लेग रेस, मटका दाैड़ व शॉटपुट प्रतियोगिताएं करवाई गईं। जाट शिक्षण संस्था के प्रधान गुलाब सिंह दिमाना ने विद्यार्थियों को खेल में अपनी भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया व खिलाड़ियों को बेहतरीन प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्य अतिथि भारत भूषण बत्रा ने खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे हैं, अपने प्रदर्शन व प्रतिभा को इतना बढ़ाओ कि आप ओलंपिक तक जा सको। लॉन्ग जंप में शिखा प्रथम, अंजली द्वितीय : प्रतियोगिता के पहले दिन लॉन्ग जंप में शिखा प्रथम, अंजली द्वितीय व दीपांशी तृतीय स्थान पर रही। चाटी रेस में पिंकी प्रथम, अंजली द्वितीय व पायल तृतीय स्थान पर रही। थ्री लेग रेस में निकिता व किरण प्रथम, शिल्पा व शिखा द्वितीय, दीपांशी व अंजली तृतीय स्थान पर रही। वहीं, जैवलिन थ्रो में शिखा, किरण व दीपांशी अव्वल रही। शॉटपुट में खुशबू प्रथम, शिखा द्वितीय व दीपांशी तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में दीपांशी, शिखा व निकिता ने बाजी मारी। 400 मीटर दौड़ में दीपांशी प्रथम, निकिता द्वितीय व प्रीति तृतीय स्थान पर रही। मुख्य अतिथि ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को 51000 रुपये प्रोत्साहन राशि देकर उत्साहवर्धन किया। इस मौके पर जाट शिक्षण संस्था के उप प्रधान धर्मराज, महासचिव नवदीप, कॉलेजियम सदस्य सुनील सिंह, राजपाल सिंह, रिटायर्ड प्रिंसिपल कपूर सिंह ढाका, ब्रिगेडियर एमएस हुडा व स्टाफ के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें