फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दीपक धनखड़ तीसरी बार बने आप छात्र संगठन हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष

Wed, 23 Jul 2025 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा प्र
विज्ञापन
रोहतक। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने छात्र नेता दीपक धनखड़ को तीसरी बार एसोसिएशन ऑफ स्टूडेंट्स फॉर अल्टरनेटिव पॉलिटिक्स का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
विज्ञापन

किसान परिवार से आने वाले दीपक पिछले एक दशक से छात्र राजनीति में सक्रिय हैं और शिक्षा, रोजगार, छात्रसंघ चुनाव व महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर लगातार संघर्षरत हैं। दीपक ने कहा कि यह नियुक्ति उनके लिए सम्मान नहीं, जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, जब तक हर विद्यार्थी को न्याय नहीं मिलेगा, मेरी लड़ाई जारी रहेगी।
एमडीयू में फीस वृद्धि के विरोध से लेकर ऑनलाइन परीक्षा की मांग, मर्सी चांस, लड़कियों के लिए फ्री बस सेवा और बेरोजगारी के खिलाफ आंदोलन, दीपक धनखड़ का नेतृत्व छात्रों के हक में निर्णायक साबित हुआ। इन आंदोलनों के चलते उन पर कई मुकदमे भी दर्ज हुए, लेकिन वे डटे रहे। रचनात्मक कार्यों में भी वह सक्रिय हैं, सर्दियों में वस्त्र दान, पक्षियों के लिए सकोरे अभियान, ब्लड डोनेशन कैंप और पौधरोपण जैसे कार्यों के जरिए समाजसेवा को भी प्राथमिकता देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई छात्र कार्यकारिणी में अमन अरारिया को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रोबिन मलिक को उपाध्यक्ष और साहिल चावरिया को सोशल मीडिया इंचार्ज नियुक्त किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें