गांव मायना में अवैध रूप से किये जा रहे निर्माण को तोड़ता बुलडोजर। स्रोत: प्रशासन
रोहतक। शहरी व नियंत्रित क्षेत्र में अवैध तरीके से विकसित अवैध कॉलोनियों के खिलाफ अभियान जारी है। मंगलवार को जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने मायना व सुनारिया खुर्द की सीमा में काटी गई दो कॉलोनियों में बुडोजर से तोड़फोड़ की। डीसी धर्मेंद्र सिंह का कहना है कि जिले में अवैध निर्माण को नहीं पनपने दिया जाएगा। जिला नगर योजनाकार को सूचना मिली कि मायना व सुनारिया खुर्द गांव की सीमा में अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही है। दोपहर टीम बुलडोजर लेकर कॉलोनियों में पहुंची और सड़क, सीवरेज व दूसरे नेटवर्क का ध्वस्त किया। ब्यूरो