फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कुरुक्षेत्र में 9 को होगी सफाई कर्मचारियों की महापुकार रैली

Thu, 06 Nov 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
महम। स्थानीय नगर पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारियों की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान संजय कांगड़ा ने की। बैठक के बाद प्रदर्शन कर दूसरे सफाई कर्मचारियों से महापुकार रैली में पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कर्मचारी नेताओं ने बताया कि उनकी ठेका प्रथा खत्म करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और 26,000 और 27,000 वेतन लागू कराने, ऑनलाइन हाजिरी बंद करने आदि मांगें की जाएंगी। उन्होंने बताया कि 9 नवंबर को कुरुक्षेत्र में होने वाली महापुकार रैली ऐतिहासिक होगी।
महापुकार रैली सफाई और सीवर कर्मचारियों के अधिकारों की लड़ाई में मील का पत्थर साबित होगी। कर्मचारी नेता संजय कांगड़ा, प्रकाशचंद्र, तीर्थ, सन्नी कुमार, बलराज, सीमा व बबीता ने भी संबोधित किया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री की तरफ से एक साल पहले की गई 26,000 व 27,000 रुपये वेतन देने की जो घोषणा आज तक लागू नहीं की गई। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि यह रैली एक आयोजन नहीं बल्कि कर्मचारियों के स्वाभिमान और अधिकारों की पुकार है। सफाई कर्मचारी कुरुक्षेत्र से ही आगामी आंदोलन की घोषणा करेंगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें