फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जमानत रद्द करने पर फैसला टला, मारपीट केस में आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। मोखरा के दुल्हन अपहरण केस में जमानत पर बाहर चल रहे आरोपी मोहित को पुलिस ने मारपीट के केस में गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां 27 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुराने केस में आरोपी मोहित जमानत पर रहेगा या नहीं, इसको लेकर 29 अप्रैल को सुनवाई एएसजे कोर्ट में होगा।
विज्ञापन

पीड़ित पक्ष के वकील सुशील पांचाल ने बताया कि मोखरा के एक व्यक्ति ने बहुअकबरपुर थाने में शिकायत दी थी कि उसकी बेटी की शादी अगस्त 2020 में भिवानी जिले में हुई थी। शादी के बाद विदा होकर जब बेटी अपने पति के साथ ससुराल जा रही थी तो रास्ते में गांव के युवक मोहित ने अपने साथियों के साथ मिलकर दूल्हे की कार का रास्ता रोक लिया। साथ ही उसकी बेटी को अपहरण करके ले गया। कलानौर में आरोपी के खिलाफ अपहरण, 6 व 8 पॉक्सो एक्ट व एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने आरोपी मोहित व अन्य को गिरफ्तार कर लिया था। अब आरोपी जमानत पर जेल से बाहर आया हुआ है। फिलहाल केस अदालत में चल रहा है, जिसमें उसके बेटे की गवाही हो चुकी है। जबकि उसकी बेटी की गवाही होनी बाकी है।
पिता का आरोपियों पर समझौते के लिए दबाव बनाने का है आरोप
पिछले दिनों युवती के पिता ने बहुअकबरपुर थाने में शिकायत दी थी कि आरोपी मोहित अपने साथियों के साथ उसके घर में घुसा और समझौते के लिए दबाव डाला। मना करने पर मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। एक तरफ पीड़ित पक्ष ने अदालत में याचिका दायर कर आरोपी की जमानत रद्द करने की मांग की, दूसरी तरफ पुलिस ने मारपीट के केस में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को आरोपी को एएसजे डॉक्टर गगनगीत कौर की अदालत में पेश होना था, लेकिन मारपीट केस में गिरफ्तारी के चलते ऐसा नहीं हो सका। ऐसे में एएसजे कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई के लिए अब 29 अप्रैल की तिथि तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेल में नहीं रहना चाहता मोहित, मारपीट केस में भी लगाई जमानत याचिका
उधर, मारपीट के केस में पुलिस ने आरोपी मोहित को गिरफ्तार किया, तभी उसके वकील ने जमानत याचिका दायर की। अब याचिका पर 17 अप्रैल को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें