फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: किला रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने से दुकानदार और ग्राहक परेशान

विज्ञापन
किलारोड बाजार में दुकानों के आगे सड़क पर भरे सीवर के पानी में से गुजरते ग्राहक। अमर उजाला
विज्ञापन
रोहतक। किला रोड पर सीवर ओवरफ्लो होने के चलते दुकानदार और ग्राहक परेशान हैं। दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों को खोलने में परेशानी आती है साथ ही ग्राहक भी बाजार में आने से कतराता है। शनिवार को बाजार में जलभराव होने पर व्यापारियों ने रोष जताया तो समस्या का समाधान कर दिया गया। किंतु व्यापारियों ने समस्या के स्थायी समाधान की मांग उठाई है।
विज्ञापन

व्यापारी अखिलेश, जयप्रकाश, अनुराग, पवन समेत अन्य लोगों ने बताया कि सुबह के समय दुकानों को खोलने के लिए पहुंचते हैं तो बहुत सी दुकानों के बाहर सीवर का दूषित पानी जमा हो जाता है। इसके चलते दुकानें खोलने का भी मन नहीं करता। सीवर के अंदर की सारी गंदगी बाहर निकल आती है, जो काफी दिनों तक दुुकानों के बाहर जमा रहती है। इसके चलते बाजार फिर बाजार नहीं रह जाता, इतना बुरा हाल हो जाता है जैसे किसी गंदगी के ढेर पर दुुकानें बना ली हों। दूषित पानी जमा होने से बाजाार बाजार नहीं लगता। ग्राहकों का भी सामान लेने का मन नहीं करता। विभाग इस मामले को गंभीरता से लेते हुए इसका स्थायी समाधान कर दें ताकि आने वाले समय में फिर से इस तरह की समस्या का सामना न करना पड़े।
यह बोले व्यापारी
सुबह के समय घर से दुकान के लिए निकले तो मन बहुत प्रसन्न था। लेकिन जैसे ही बाजार में पहुंचे तो सीवर का दूषित पानी जमा देखकर मन काफी दुखी हुआ।
- गौरव
सीवर की गंदगी जब दुकान के बाहर जमा हो जाए तो ऐसा लगता है, जैसे पूरे दिन की आजादी किसी ने छीन ली हो। जब तक यहां की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा। परेशानी ज्यों की त्यों बनी रहेगी।
विज्ञापन

- पुलकित,
कुछ दुकानदार अतिक्रमण किए हुए हैं, इसके चलते साफ-सफाई नहीं हो पाती। यहीं नहीं पार्किंग तक ग्राहकों को नहीं मिलती ऐसे में कैसे समस्या का समाधान होगा।
- रोहित
जब तक विभाग के अधिकारी इस समस्या को गंभीरता से नहीं लेंगे, हम लोगों का जीना दूभर होता रहेगा। ग्राहक और व्यापारी इसी तरह से परेशान होता रहेगा। इसका खामियाजा हमें भुगतना पड़ रहा है।
- अशोक
वर्जन
इस तरह की शिकायत हमें मिली थी, जिसे तुरंत ही ठीक करवा दिया गया था। वहां पर ब्लाॅकेज के कारण यह स्थिति बन गई थी। लेकिन वहां की सफाई भी करवा दी गई है। व्यापारियों को परेशानी का सामना नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

- पवन कादयान, जेई, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें