फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक की पुण्यतिथि मनाई

Sun, 21 Jun 2026 08:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
31 रोहतक के हुडा कॉम्प्लेक्स में डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की प्रतिमा पर फूल माला अर्पण करते समि
विज्ञापन
फोटो : 31
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। हुडा कॉम्प्लेक्स में रविवार को डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति की ओर से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार की पुण्यतिथि मनाई गई। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला बौद्धिक प्रमुख डॉ. शील कुमार ने डॉ. हेडगेवार के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला।
डॉ. शील कुमार ने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने भारत की पराधीनता का मूल कारण समाज की संगठनहीनता को माना और राष्ट्र के पुनरुत्थान के लिए समाज संगठन का मार्ग प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार का विश्वास था कि व्यक्ति निर्माण ही राष्ट्र निर्माण का आधार है। इसी उद्देश्य को लेकर उन्होंने वर्ष 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अशोक कुमार गुप्ता, रमन गुप्ता, डॉ. महेश गोयल, संजय सिंगला, सूर्य प्रकाश, अजय, अनिरुद्ध, छबिलाल, विजय, आशीष, अमित, संजय, मनोज और सतीश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें