रोहतक पुलिस को सूचना मिली थी कि रामगोपाल कॉलोनी में सुमित नाम के युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सामने शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद बयान दर्ज कर डेड हाउस में पोस्टमार्टम कराया गया।
रोहतक की रामगोपाल कॉलोनी में वीरवार सुबह एक 30 वर्षीय युवक का शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। युवक ने आत्महत्या की या मौत की दूसरी वजह है। इसकी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
एसआई सुखबीर सिंह ने बताया कि सुबह करीब सात बजे सूचना मिली कि रामगोपाल कॉलोनी में सुमित नाम के युवक का शव फंदे से लटका हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों के सामने शव को नीचे उतारा गया। इसके बाद बयान दर्ज कर डेड हाउस में पोस्टमार्टम कराया गया।
थाना प्रभारी प्रलाहद सिंह का कहना है कि मौत के कारणों की जांच कर रहे हैं। इसके लिए मृतक के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल की जांच की जाएगी। वहीं, मृतक के भाई विकास का कहना है कि पूरे मामले के संबंध में उनको कुछ नहीं कहना है। यह उनका निजी मामला है।