पानीपत के अशोक विहार निवासी एक युवक का शव सोमवार को जेएलएन नहर में उतराता हुआ मिला। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को बाहर निकाला तो उसकी पहचान पानीपत के अशोक विहार कॉलोनी निवासी मनोज के रूप में हुई।
पुलिस ने बताया कि उस पर कर्ज था और मंगलवार को परेशान होकर घर से निकला था। पुलिस ने अंदेशा जताया कि कर्ज से परेशान होकर आत्महत्या की हो, लेकिन पोस्टमार्टम के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आईएमटी थाना पुलिस ने बताया कि जेएलएन नहर में एक युवक का शव होने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। शव को बाहर निकाला और शिनाख्त करने के लिए आसपास के थानों में संपर्क किया गया। इसमें पानीपत पुलिस ने अशोक विहार निवासी मनोज के गायब होने की बात कही। उस पर कर्ज था और पिछले मंगलवार को घर से निकला था।
परिजन तभी से तलाश कर रहे थे और पानीपत के थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी। परिजन ने युवक की शिनाख्त कर ली है और उसके शव का पंचनामा भरकर पीजीआईएमएस में भेज दिया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया जाएगा। इससे संबंधित यदि कोई कार्रवाई होगी तो वह पानीपत पुलिस करेगी।