फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के शव से 15 किमी दूर भालौठ ब्रांच में मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
काहनौर से तीन दिन पहले 30 वर्षीय महिला के साथ लापता हुए गांव के युवक रविंद्र का शव शनिवार सुबह रिठाल से 15 किलोमीटर दूर लाढ़ौत गांव के पास भालौठ ब्रांच में मिला, जबकि महिला का शव उसी दिन रिठाल गांव के पास रजवाहे में मिला था। पीजीआई में दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ। इसके लिए विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है। पुलिस मामले की आत्महत्या के अलावा कई एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक काहनौर निवासी एक व्यक्ति ने 3 जून को शिकायत दी थी कि उसकी 30 वर्षीय पत्नी अपनी मर्जी से गांव के युवक रविंद्र के साथ कहीं चली गई। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही थी। वीरवार शाम को सदर थाना पुलिस को सूचना मिली कि रिठाल गांव के नजदीक रजवाहे में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। नजदीक एक बाइक खड़ी है। पुलिस मौके पर पहुंची और कलानौर पुलिस को अवगत कराया। दोनों थानों की पुलिस ने एफएसएल एक्सपर्ट डॉ. सरोज दहिया की मदद से शव की जांच की। महिला की शनाख्त कहानौर गांव से सुबह लापता हुई 30 वर्षीय महिला के तौर पर हुई। उसके दोनों हाथ बंधे थे और गले में चुन्नी लिपटी हुई थी। नजदीक एक सल्फास की डिब्बी व चप्पल पड़ी थी। जांच टीम ने अंदाजा लगाया कि युगल ने जहर खाकर आत्महत्या की है, लेकिन युवक का शव न मिलने से मामला पेचीदा होता जा रहा था। पुलिस लगातार भालौठ ब्रांच में युवक की तलाश कर रही थी। यहां तक गांव के सरपंच अमित कादियान भी ग्रामीणों व परिजनों के साथ नहर पर आए थे। शनिवार सुबह पुलिस को लाढ़ौत गांव की सीमा में भालौठ ब्रांच में युवक रविंद्र का शव मिला, जबकि महिला का शव पहले से पीजीआई में रखा था। दोनों शवों को पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया।
वर्जन
महिला के बाद युवक रविंद्र का शव शनिवार सुबह भालौठ ब्रांच में लाढ़ौत गांव की सीमा में मिला। शव पर किसी तरह के निशान नहीं थे। महिला का शव पहले ही मिल चुका था। दोनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया, लेकिन मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका। विसरा जांच के लिए लैब में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राजू सिंधु, थाना प्रभारी कलानौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें