फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की मौत के बाद मां का भी उठा साया, सौतेला भाई नामजद

विज्ञापन
बोहर गांव में कल हुई सुनीता की मौत के बाद पीजीआईआई डेड हाउस में पोस्टमार्टम के बाद शव को ले जाते हु
विज्ञापन
बोहर गांव की न्यू लक्ष्मी नगर कॉलोनी में बेरहमी से की गई 45 वर्षीय सुनीता की हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए आसान नहीं है। शुक्रवार देर रात ढाई बजे पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान पर सौतेले बेटे भराण गांव निवासी रविंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है, लेकिन गिरफ्तारी से पहले पुलिस आरोपी के खिलाफ सुबूत ढूंढ रही है।
विज्ञापन

अर्बन एस्टेट थाने में दर्ज एफआईआर में मृतका के बेटे सुमित ने बयान दर्ज कराया है कि उसका परिवार मूलरूप से भराण गांव का रहने वाला है। पिता आनंद की पहली शादी गीता के साथ हुई थी, जिससे अनबन के चलते पंचायती तौर पर फैसला हो गया था। गीता का एक बेटा रविंद्र है। इसके बाद पिता ने मेरी मां बखेता निवासी सुनीता के साथ शादी कर ली थी। परिवार में उनके पिता अपने तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। 2014 में बीमारी के चलते उनकी मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद पहली पत्नी गीता अपने बेटे रविंद्र के साथ गांव भराण में ही आकर रहने लगी, जबकि सुनीता अपने बेटे के साथ बोहर के न्यू लक्ष्मी नगर में रहने लगी थी। परिवार चलाने के लिए भैंसों की डेयरी कर रखी है।
मां ने रविंद्र से कहा था, वे अपने हिस्से की जमीन छुड़वाएंगे
सुमित ने आरोप लगाया है कि रविंद्र ही उसकी, ताऊ विरेंद्र और सुरेंद्र की जमीन पर खेती करता है। दो जून को रविंद्र का फोन आया था कि ताऊ विरेंद्र व सुरेंद्र जमीन छुड़ाने के लिए पंचायत कर रहे हैं। सुमित का कहना है कि उसने व उसकी मां सुनीता ने रविंद्र से कहा था कि वे भी अपने हिस्से की जमीन छुड़वाएंगे। उसे शक है कि जमीन को लेकर ही उसकी मां की रविंद्र ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की है।
विज्ञापन

सुमित बोला- पड़ोसियों ने बताया चार युवक निकले थे घर से
पुलिस के मुताबिक मृतका के बेटे का कहना है कि शाम को वह दूध सप्लाई करने के लिए चला गया था। रात को नौ बजे के बाद घर आया तो मां का शव लहूलुहान हालत में घर के आंगन में पड़ा था। न केवल उनकी गर्दन काटी गई थी, बल्कि दोनों हाथों की अंगुलियां भी तेजधार हथियार से काटकर अलग की गई थीं। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और तलवार बरामद किया।
देर रात ढाई बजे हुआ अर्बन एस्टेट थाने में केस दर्ज
शुक्रवार रात पुलिस हत्याकांड की जांच को लेकर उलझी रही। बताया जा रहा है कि सोनीपत रोड पर बोहर गांव से पहले जो पुल बन रहा है, उसे पार करके उत्तर दिशा का हिस्सा अर्बन एस्टेट व दक्षिण दिशा का क्षेत्र आईएमटी एरिया में आता है। काफी देर तक मामला उलझा रहा कि कौन से थाने की पुलिस कार्रवाई करे। रात ढाई बजे अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने मृतका के बेटे सुमित के बयान पर सौतेले बेटे भराण निवासी रविंद्र के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया।
वर्जन
महिला की हत्या के मामले में उसके सौतेले बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है, लेकिन अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। जांच को आगे बढ़ाने के लिए सुबूत जुटाए जा रहे हैं। वारदात की कई एंगल से जांच चल रही है।
विज्ञापन

- इंस्पेक्टर प्रह्लाद सिंह, थाना प्रभारी अर्बन एस्टेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें