फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: सीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में मिला शव, सिर में थे चोट के निशान, पुलिस कर रही जांच

Mon, 28 Jul 2025 11:42 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी सांपला

सार

डीपीओ कार्यालय के प्रांगण में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। मृतक के सिर पर चोट के निशान हैं। 
विज्ञापन
सीडीपीओ कार्यालय के बाहर मिला व्यक्ति का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को झज्जर रोड सीडीपीओ कार्यालय के प्रांगण में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई रोहतक भेज दिया। सोमवार सुबह सीडीपीओ कार्यालय में सफाई कर्मचारी ने गेट खोला तो अंदर शव पड़ा दिखाई दिया। इस घटना की सूचना बाजार में आग की तरह फैल गई। पुलिस को सूचना मिलने के बाद एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. सरोज दहिया मौके पर पहुंची और घटना स्थल से तथ्य जुटाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


जांच में सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं। माना जा रहा है चोट के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। चोट कैसे लगी, इस बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है। पुलिस ने आसपास के प्रवासी मजदूरों से भी शव की पहचान का प्रयास किया लेकिन अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें