फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीए का पत्र नहीं माना, एग्रो व्यापारी का काटा 5 हजार का चालान, निगम अधिकारी बोले- महामारी एक्ट में डीसी का पत्र ही मान्य

विज्ञापन
DDA's letter was not accepted, Agro merchant's cut of 5 thousand challan, Corporation officer said - DC's letter is valid only in epidemic act - फोटो : RohtakCity
विज्ञापन
शहर में बढ़ते कोरोना के मरीजों को देखते हुए निगम ने भी बाजारों में सख्ती बढ़ा दी है। शनिवार को झज्जर रोड पर एग्रीकल्चर पाइप की दुकान का निगम ने पांच हजार रुपये का चालान काट दिया, जबकि दुकानदार के पास कृषि विभाग के जिला विकास अधिकारी का अनुमति पत्र था। निगम अधिकारियों का तर्क था कि महामारी एक्ट लगा हुआ है। ऐसे में केवल डीसी का अनुमति पत्र ही मान्य होगा। बावजूद इसके मामला इतना बढ़ा कि निगम के अधिकारियों की शिकायत डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला व विपक्ष के नेता पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा तक पहुंच गई। हालांकि निगम के अधिकारियों का कहना है कि महामारी एक्ट के तहत डीसी की अनुमति के अलावा कोई अनुमति मान्य नहीं है। झज्जर रोड पर प्रदीप जैन ने एग्रो हार्डवेयर की दुकान खोल रखी है। उसका कहना है कि उसने 28 जून को जिला उपायुक्त कार्यालय में पत्र देकर दुकान खोलने की अनुमति मांगी थी, क्योंकि उसके पास कृषि से जुड़ा सामान है। कृषि कार्य से जुड़ी सभी दुकानों को अनुमति मिली हुई है। उनको डीडीए रोहताश सिंह की तरफ से सप्ताह में छह दिन खोलने की अनुमति दी गई। इसके चलते उसने शुक्रवार के बाद शनिवार को भी दुकान खोल दी। दोपहर निगम की टीम मौके पर पहुंची और दुकान खोलने का कारण पूछा। जब उनको डीडीए का अनुमति पत्र दिखाया तो निगम के एलओ ने मानने से इंकार कर दिया। कहा, महामारी एक्ट लगा हुआ है। इसमें केवल डीसी द्वारा दिया गया अनुमति पत्र ही मान्य होगा। इसके बाद 5 हजार रुपये का चालान काट दिया।
विज्ञापन

डिप्टी सीएम व पूर्व सीएम हुड्डा तक पहुंचा विवाद
मामले की भनक लगते ही जजपा के शहरी अध्यक्ष राजेश सैनी व रोहतक ट्रेडर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता हेमंत बख्शी मौके पर पहुंचे। सैनी ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार कोरोना को रोकने में कामयाब रही है, दूसरी तरफ अधिकारी बेवजह माहौल खराब करने में जुटे हैं। उन्होंने डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला से बात की है। निगम अधिकारियों ने जवाब मांगा जाएगा। दूसरी तरफ बख्शी ने कहा कि प्रशासन व व्यापरियों के बीच पहले ही तालमेल की कमी थी। अब प्रशासनिक अधिकारियों के बीच आपस में ही तालमेल नहीं दिखाई दे रहा है। एक विभाग व्यापारी को अनुमति पत्र देता है, जबकि दूसरा चालान काट रहा है। व्यापारियों के साथ हो रही ज्यादती के बारे में पूर्व सीएम हुड्डा को अवगत कराया गया है। वहीं, झज्जर रोड के व्यापारी नेता राजू भुटानी का कहना है कि अगर व्यापारी के साथ ज्यादती हुई है तो उसे अधिकारियों के सामने रखा जाएगा, लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए सियासत नहीं होनी चाहिए।
सुनारों वाली गली में कारीगर का काटा चालान, विरोध में मेयर से मिले व्यापारी
नगर निगम की टीम को सूचना मिली कि कुछ दुकानदार बिना नंबर दुकानें खोले हुए हैं। एलओ सुरेंद्र गोयल के नेतृत्व में निगम की टीम मौके पर पहुंची और तीन व्यापारियों के चालान किए। इसमें एक कासिम नाम के कारीगर का 3 हजार रुपये का चालान किया गया। दुकानदार अमित कुमार ने बताया कि कारीगर दिनभर में एक हजार रुपये भी नहीं कमा पाता, उसका इतना बड़ा चालान कर दिया गया। दूसरा, गली में 20 से 25 कारीगर हैं, जिनके बिना आभूषण व्यापारियों का काम नहीं चल सकता। उन्होंने निगम प्रशासन से मांग की थी कि कारीगरों की दुकान हर रोज खोलने की अनुमति दी जाए, क्योंकि वे पब्लिक डीलिंग नहीं करते। केवल दुकानदारों के लिए आभूषण बनाते हैं। बावजूद इसके निगम ने एक नहीं सुनी। इसके बाद कुछ आभूषण व्यापारी डीसी से मिलने उनके आफिस पहुंचे, लेकिन अवकाश के चलते डीसी नहीं मिले। इसके बाद वे मेयर मनमोहन गोयल से मिले और अपना पक्ष रखा। मेयर ने उचित समाधान का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

सेक्टर 1, किला रोड व गोहाना अड्डे पर भी कार्रवाई
निगम की टीम ने रेलवे रोड के बाद किला रोड पर गारमेंट्स शॉप, गोहाना अड्डे पर जूता व्यापारी व सेक्टर एक में सेलून संचालक का चालान काटा। इसके बाद शाम को छह बजे के बाद पुरानी सब्जी मंडी व पावर हाउस चौक पर अतिक्रमण हटाया गया।
महामारी एक्ट लगा हुआ है। नियमों के तहत डीसी की अनुमति ही मान्य होगी। झज्जर रोड के व्यापारी ने डीडीए का अनुमति पत्र दिखाया था, जो नियमों के तहत मान्य नहीं है। व्यापारी का एक हजार रुपये का पहले भी चेतावनी के तौर पर चालान कट चुका है।
सुरेंद्र गोयल, एलओ, नगर निगम।
मैंने व्यापारी को अनुमति पत्र दिया था, क्योंकि दुकान में एग्रीकल्चर से जुड़ा सामान बेचा जाता है। निगम अधिकारियों ने उस पत्र को नहीं माना। अब जिला उपायुक्त से ही अनुमति पत्र लेने के लिए व्यापारी ने आवेदन किया है।
रोहताश सिंह, डीडीए
किला रोड के 15 व्यापारियों की आज आ सकती है रिपोर्ट, पांच ने और कराया टेस्ट
शहर के सबसे व्यस्त बाजार किला रोड के व्यापारी का कोरोना पॉजिटिव मिलने से बाजार के व्यापारी सतर्क हो गए हैं। शुक्रवार को 15 व्यापारियों ने अपना टेस्ट करवाया था, जिनकी रिपोर्ट रविवार को आ सकती है। जबकि पांच व्यापारियों ने शनिवार को टेस्ट करवाया। प्रधान बिट्टू सचदेवा का कहना है कि व्यापारी पूरी तरह सतर्क हैं, ताकि कोरोना को मात दे सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें