फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: समाधान शिविर में डीसी ने सुनी समस्याएं, कई शिकायतों का निपटारा

विज्ञापन
विज्ञापन
झज्जर। उपायुक्त प्रदीप दहिया की अध्यक्षता में लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं का प्रभावी ढंग से समाधान किया गया। शिविर में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें मुख्य रूप से जल आपूर्ति, सड़क मरम्मत, पेंशन संबंधित समस्याएं और राजस्व मामलों से जुड़ी शिकायतें शामिल रही।
विज्ञापन


उपायुक्त ने नागरिकों की समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिले में विभिन्न स्तर पर आयोजित हुए शिविरों में 23 शिकायतें दर्ज हुईं। समाधान शिविर में आए खुडन निवासी चांदराम ने कहा कि लंबे समय से वह अपने जमीन से जुड़े रिकार्ड को दुरुस्त करवाने के लिए समाधान शिविर में आए थे, जहां उपायुक्त ने उनके मामलों को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें