फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: डीसी को मिला निगम आयुक्त का कार्यभार, दहिया बने हिसार के डीसी

Sat, 02 Mar 2024 11:09 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। उपायुक्त अजय कुमार ही अब रोहतक नगर निगम के आयुक्त का कामकाज देखेंगे। शनिवार को चंडीगढ़ आईएएस अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी हुई, जिसमें डीसी रोहतक को निगम आयुक्त का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया।
विज्ञापन

पिछले साल नूंह में हुई हिंसा के बाद निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा का नूंह डीसी के तौर पर तबादला हो गया था। फरीदबाद निगम आयुक्त जितेंद्र दहिया को रोहतक निगम आयुक्त का कार्यभार सौंपा था। जितेंद्र दहिया का चंडीगढ़ तबादला हो गया था। ऐसे में हिसार निगम आयुक्त प्रदीप दहिया को रोहतक निगम का लिंक ऑफिसर के नाते कार्यभार सौंपा गया था। अब प्रदीप दहिया को हिसार निगम आयुक्त के साथ हिसार डीसी का चार्ज भी दिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें