फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: लाहली में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बेटियों का सम्मान

विज्ञापन
महिलाओं को सम्मानित करती सरपंच कश्मीरी देवी।
विज्ञापन
कलानौर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गांव लाहली में बेटियों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। गांव की सरपंच डॉ. कश्मीरी देवी के नेतृत्व में बेटियों के नाम पर एक-एक ट्री गार्ड लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन

वहीं बेटियों की माताओं को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया गया और प्रत्येक को 500 रुपये नकद दिए गए। सरपंच ने कहा कि भविष्य में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

लाहली ग्राम पंचायत की ओर से महिलाओं के हित में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एएनएम सुदेश, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी भाग लिया।
विज्ञापन

सरपंच डॉ. कश्मीरी देवी ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाना और बेटियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना समय की जरूरत है। उन्होंने सभी महिलाओं से 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को पूरा करने में सहयोग करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें