फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: 80 साल के ससुर को पुत्रवधु ने डंडों से पीटा, सिर में आए पांच टांके; आरोपी पुत्रवधु के खिलाफ FIR दर्ज

Sat, 25 Jul 2026 10:28 AM IST
Naveen माई सिटी रिपोर्टर, रोहतक (हरियाणा)

सार

पुत्रवधू बुजुर्ग को सिर व हाथ-पैरों पर डंडे से पीटने लगी। इतना ही नहीं ईंट से भी मारने का प्रयास किया। सत्यवान की पत्नी व दो अन्य ने बीच-बचाव कराया।
विज्ञापन
सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घर के बाहर गली में बैठकर हुक्का पी रहे बसाना गांव के 80 साल के बुजुर्ग साधुराम का डंडा मारकर पुत्रवधु ने सिर फोड़ दिया। घटना 21 जुलाई की शाम साढ़े सात बजे की है। वारदात नजदीक लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। कलानौर पुलिस ने आरोपी पुत्रवधु बबली के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


साधुराम ने पुलिस को दी शिकायत में उनके तीन बेटे हैं। बड़े बेटे प्रकाश का देहांत हो चुका है। उसकी पत्नी बबली अपने परिवार सहित अलग रहती है। जमीन के बंटवारे को लेकर संतुष्ट नहीं है और उसके साथ रंजिश रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिन पहले मंगलवार शाम साढ़े सात बजे वह घर के बाहर चारपाई पर बैठा था। तभी बबली आई और उसके साथ कहासुनी करने लगी। उसके सिर व हाथ-पैरों पर डंडे से पीटने लगी। इतना ही नहीं ईंट से भी मारने का प्रयास किया। सत्यवान की पत्नी व दो अन्य ने बीच-बचाव कराया। पीड़ित को कलानौर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया, जहां पांच सिर में पांच टांके आए हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें