फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल लगाकर करो तैयारी, इस बार नहीं होने देंगे गड़बड़ी

Tue, 16 Jun 2015 02:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
एआईपीएमटी पेपर रद होने पर परीक्षार्थियों के अभिभावकों ने आईजी रोहतक श्रीकांत जाधव का आभार जताया है। सोमवार शाम को आईजी ऑफिस में पहुंचे अभिभावकों ने नम आंखों के साथ आईजी को थैंक्यू कहा।
विज्ञापन


आईजी जाधव ने स्टूडेंट को मेसेज दिया है कि निराश होकर न बैठें, यह उनकी मेहनत का ही फल है। दिल लगाकर अच्छे से परीक्षा की तैयारी करो।

हम वादा करते हैं कि रोहतक में होने वाली किसी भी परीक्षा में गड़बड़ी नहीं होने देंगे। अभिभावकों ने आईजी से कहा कि उनके पास धन्यवाद करने के लिए शब्द नहीं हैं।

उनके बच्चे कभी नहीं भूल सकेंगे कि कोई गड़बड़ी कर उनसे आगे निकल गया। अब उनका पुलिस और कानून व्यवस्था पर विश्वास बढ़ गया है।  
फ्रेम कराकर रखेंगे पत्र
आईजी जाधव और अभिभावकों में बातचीत चल ही रही थी तो एक बेटी के पिता राज सिंह अहलावत ने उन्हें एक पत्र दिया, जिसमें उनकी बेटी ने आईजी का धन्यवाद किया है। लिखा था कि किसी भी देश को विकास करने के लिए दो चीजों की जरूरत होती है। पहला स्वास्थ्य और दूसरा धन। अगर धोखेबाज लोग डॉक्टर बन जाएंगे तो किसी भी रोगी का अच्छे से इलाज नहीं होगा। हर रोज मृत्यु दर में इजाफा होता रहेगा। एआईपीएमटी उनकी लाइफ में एक गोल्डन चांस की तरह है। पिछली बार जो कमी रह गई थी, वे उसमें पूरा सुधार लाएंगे। थैंक्यू सो मच सर... हमारे हक में काम करने और हमारी मेहनत को फेल होने से बचाने के लिए। आईजी ने कहा कि मैं इस पत्र को फ्रेम कराकर अपने कार्यालय में रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें