फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

- फोन करने वाले पूछा आप पेटीएम चलाते हो और बात करते-करते ही खाते से निकल गए एक लाख 68 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। साइबर ठग अलग-अलग तरीकों से लोगों को ठगने की प्लानिंग बनाए हुए हैं। वीरवार को ठग ने युवक के पास फोन कर पेटीएम अकाउंट हैक कर खाते से एक लाख 68 हजार रुपये निकाल लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन

सेक्टर एक निवासी जयवीर ने बताया कि वीरवार को उसके पास फोन आया और पूछा कि आप पेटीएम अकाउंट चलाते हैं, इस पर मैंने हामी भर दी कि चलाता हूं। उसी समय फोन पर बात करते-करते मैसेज आ रहे थे। उस समय मैसेज की तरफ ध्यान नहीं दिया। फोन कटने के बाद मेसेज देखा तो खाते से एक लाख 68 हजार 717 रुपये कटे हुए थे। उसी समय ठग को फोन किया तो उन्होंने फोन उठाना बंद कर दिया और मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें