फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दूसरी मेरिट सूची में घटी कटऑफ, बीकॉम में 30.6 अंक तक गिरावट

Wed, 05 Aug 2026 05:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। उच्चतर शिक्षा विभाग ने स्नातक प्रवेश के दूसरे चरण की मेरिट सूची मंगलवार को देर शाम जारी कर दी। इस बार अधिकांश पाठ्यक्रमों की कटऑफ में गिरावट दर्ज की गई है। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिली है जो पहली सूची में प्रवेश से वंचित रह गए थे।
राजकीय महिला कॉलेज के बीकॉम पाठ्यक्रम में सबसे अधिक 30.6 अंकों की गिरावट रही। हालांकि, बीबीए, बीसीए, साइकोलॉजी और अंग्रेजी जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए अभी भी कड़ी प्रतिस्पर्धा बनी हुई है।
विज्ञापन

चयनित विद्यार्थियों को 7 अगस्त शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फीस जमा करनी होगी और दस्तावेज का सत्यापन कराना होगा। शहर के प्रमुख सरकारी कॉलेजों, पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय और राजकीय महिला महाविद्यालय में, लगभग सभी पाठ्यक्रमों की कटऑफ पहले राउंड की तुलना में कम हुई है।

नेकीराम कॉलेज में कटऑफ में कमी
पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में कटऑफ में 8 से 10 फीसदी तक की गिरावट देखी गई है। सामान्य वर्ग के बीए की कटऑफ 94.6 फीसदी से घटकर 86 फीसदी पर पहुंच गई। बीए अंग्रेजी की कटऑफ 95.8 फीसदी से 87 फीसदी रही। बीकॉम की कटऑफ 97.2 फीसदी से 86.6 फीसदी और बीसीए की 95.2 फीसदी से 90.2 फीसदी हो गई। बीएससी फिजिक्स की कटऑफ 95 फीसदी से 87 फीसदी और बीएससी गणित की 97 फीसदी से 88.4 फीसदी पर आ गई। बीबीए में भी कटऑफ 97.2 फीसदी से घटकर 91.6 फीसदी रही, जिससे कई छात्रों को प्रवेश का अवसर मिला।

महिला कॉलेज में राहत
राजकीय महिला कॉलेज में भी अधिकांश पाठ्यक्रमों की कटऑफ में कमी दर्ज की गई है। बीए की कटऑफ 94.4 फीसदी से घटकर 82.4 फीसदी हो गई। बीए अंग्रेजी की कटऑफ 96.4 फीसदी से 82.2 फीसदी पर आई। बीकॉम की कटऑफ 92 फीसदी से 61.4 फीसदी पर पहुंच गई, जो सबसे बड़ी गिरावट है। बीबीए की कटऑफ 97.8 फीसदी से 89.6 फीसदी और बीसीए की 94.8 फीसदी से 84.6 फीसदी रही। बीएससी लाइफ साइंस की कटऑफ 93.4 फीसदी से 83 फीसदी और बीएससी फिजिक्स की 94.6 फीसदी से 81.8 फीसदी पर आ गई जिससे बड़ी संख्या में छात्राओं को लाभ मिला।
विज्ञापन


आगे की प्रवेश प्रक्रिया
नेकीराम कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुरेंद्र सांगवान ने बताया कि दूसरी मेरिट सूची में चयनित विद्यार्थियों को 4 से 7 अगस्त शाम 5 बजे तक फीस जमा करनी होगी। इसके बाद, जिन कॉलेजों और पाठ्यक्रमों में सीटें खाली रह जाएंगी, वहां 8 अगस्त को फिजिकल काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। 9 अगस्त से ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोला जाएगा। इससे नए अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे या पहले से किए गए आवेदनों में संशोधन कर सकेंगे। 10 अगस्त से बची हुई सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें