39-माता दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर में दर्शन करने के लिए लाइन में लगे भक्तजन। संवाद
- फोटो : Police
रोहतक। चैत्र माह के अंतिम बुधवार को माता दरवाजा स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। माता के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय रहा।
श्रद्धालु अपनी बारी के इंतजार में देर रात से ही मंदिर के बाहर लंबी लाइनों में लग गए। मुख्य द्वार से मंदिर परिसर तक भक्तों की कतारें सुबह तक और लंबी होती गईं। विशेष पूजा-अर्चना के लिए महिलाएं व परिवार ने काफी संख्या पहुंचे। भक्तजनों ने माता शीतला को चुनरी, नारियल और श्रृंगार का सामान अर्पित किया गया। इस दौरान नव विवाहित जोड़ों ने माता रानी की विशेष पूजा की और अपने सुखी वैवाहिक जीवन के लिए गठजोड़े की धोक लगाकर आशीर्वाद मांगा। संवाद