फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: अस्पताल में बढ़ रही खांसी, जुकाम और बुखार के मरीजों की भीड़

Thu, 28 Mar 2024 09:02 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ़। अस्पतालों में इस समय खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अच्छी बात यह है कि इलाज कराने पर जुकाम और बुखार तीन से चार दिन में ठीक हो रहा है। खांसी जरूर हफ्ते भर से अधिक परेशान कर रही है। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक इस मौसम में ठंडा पानी न पीने और आइसक्रीम से परहेज रखने के लिए सलाह दे रहे हैं। तापमान बढ़ गया है तो लोग ठंडा पानी पी रहे हैं। इस वजह से बीमारियां घर कर रही हैं।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल में वीरवार को 100 से अधिक संख्या में लोग इलाज के लिए पहुंचे। इनमें अधिकतर खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत लेकर पहुंचे। नागरिक अस्पताल के फिजिशयन डॉ. सुंदरम ने बताया कि वायरल की चपेट में काफी संख्या में लोग आ रहे हैं। उन्हें एंटीबायोटिक दी जा रही है। गुनगुने पानी के सेवन और गरारे करने की सलाह दी जा रही है। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। कभी तापमान कम हो रहा है तो कभी बढ़ रहा है। ऐसे में लोग भी अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाह बन रहे हैं। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि वे अभी मौसम को देखते हुए ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें और गुनगुने पानी का सेवन करें। लोगों को जुकाम तीन से चार दिन में ठीक हो रहा है, लेकिन खांसी हफ्ताभर ले रही है। अभी लोगों को कुछ दिनों तक और ठंडी चीजों से बचना चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें