सांपला। बुधवार को इलाके में शिवरात्रि का पर्व बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं की सुबह ही मंदिरों में भीड़ लगने शुरू हो गई थी और शाम 4 बजे तक जल चढ़ाने का सिलसिला जारी रहा। शिवरात्रि का व्रत करने वाले भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर शिवलिंग पर जल और फल चढ़ाकर मन्नत मांगी। कस्बे में में बाजार खरखोदा मार्ग बेरी मार्ग इस्माईला में प्राचीन शिव मंदिर गिझी, दतौड़, हसनगढ़ भैंसरु, गढ़ी सांपला समेत अन्य गांव में भी दिन भर पूजा-अर्चना की गई। -
स्कूल में मनाई शिव रात्रि
सांपला बेरी रोड स्थित मॉडल स्कूल सांपला में बुधवार को शिवरात्रि के पावन अवसर पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में छात्रों ने पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत शिवजी की वंदना और दीप प्रज्वलन से हुई। नर्सरी व केजी के नन्हे मुन्ने छात्र शिव और पार्वती की ड्रेस पहनकर आए व मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। प्राचार्य नोमिता बतरा ने सभी को शिवरात्रि की शुभकामनाएं दीं।