फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गुरुग्राम में 5 पिकअप पाॅइंट से मिलेगी शटल बस सेवा

Thu, 24 Jul 2025 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
सीईटी के लिए नए बस अड्डे पर लगाए गए हेल्प डेस्क पर पूछताछ करते अभ्यर्थी व परिजन। संवाद
विज्ञापन
रोहतक। जिले से गुरुग्राम व फरीदाबाद के परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थी सीईटी देने जाएंगे। गुरुग्राम में वहां के स्थानीय प्रशासन ने 5 पिकअप पाॅइंट बनाए हैं। इन पिकअप पाॅइंट से 145 परीक्षा केंद्रों के लिए शटल बस सेवा की सुविधा मिलेगी। रोहतक, रेवाड़ी, सोनीपत व नूंह जिले से गुरुग्राम जाने वाले अभ्यर्थियों के लिए पांच अलग-अलग क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है और पिकअप पॉइंट भी तय कर दिए हैं। लेजर वैली ग्राउंड, सेक्टर-29 के नोडल अधिकारी बादशाहपुर एसडीएम संजीव सिंगला, ताऊ देवीलाल स्टेडियम क्षेत्र की जिम्मेदारी एसडीएम अखिलेश को, राजीव चौक के नोडल अधिकारी एसडीएम गुरुग्राम परमजीत चहल, मानेसर क्षेत्र में एसडीएम मानेसर दर्शन यादव नोडल अधिकारी व एसजीटी यूनिवर्सिटी के नोडल अधिकारी एसडीएम मानेसर दर्शन यादव रहेंगे। इन 5 पिकअप पॉइंट से अभ्यर्थी अपने नजदीकी परीक्षा केंद्र की शटल बस सेवा ले सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें